उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद सिरसागंज नैशनल हाइवे इनवर्टर की खराब बैटरी से लदे चलते ट्रक में लगी भीषण आग मच गया हड़कंप चालक परिचालक ने कूदकर बचाईं जान मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू । ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( सिरसागंज नैशनल हाइवे इनवर्टर की खराब बैटरी से लदे चलते ट्रक में लगी भीषण आग मच गया हड़कंप चालक परिचालक ने कूदकर बचाईं जान मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद सिरसागंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 स्थित श्री राम होटल के पास आगरा से कलकत्ता इन्वर्टर की खराब बैटरी लेकर जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। जब तक ट्रक को रोका जाता, तब तक आग की लपटें तेज हो चुकी थीं। चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक का केबिन पूरी तरह जल गया। सीओ सिरसागंज प्रवीन कुमार तिवारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड कर्मियों को सूचना दी। शिकोहाबाद जसराना से भी फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलवाया गया। सूचना मिलने पर सिरसागंज फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।शिकोहाबाद और जसराना से फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर बुलवाई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया आग की इतनी ऊंची लिपटी थी कि आसपास के दुकानदार और घरों से लोग बाहर निकल आए। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू। सीओ सिरसागंज प्रवीण तिवारी का कहना है ट्रक में खराब इनवर्टर की बैटरी थी, जिसमें आग लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया है।

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
