उत्तर प्रेदश फिरोजाबाद आरटीओ कार्यालय पर्वतारोही दल द्वारा बिना हेलमेट के चलने वालो को सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना के बचाव के दृष्टिगत किया गया जागरूक। (वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( आरटीओ कार्यालय पर्वतारोही दल द्वारा बिना हेलमेट के चलने वालो को सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना के बचाव के दृष्टिगत किया गया जागरूक )
उत्तर प्रेदश फिरोजाबाद जिले के आरटीओ कार्यालय पहुंचे पर्वतारोहियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले सबसे ज्यादा हादसे का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर निकले तो यातायात नियमों का पालन करें, जिससे खुद के साथ दूसरों की जान बची रहे। पर्वतारोही जागरूकता दल गुरूवार को सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में पहुंच गए। इस दौरान कार्यालय में यातायात नियमों की जागरूकता के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एआटीओ सिद्वार्थ यादव के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए। यह न केवल व्यक्तियों के हित में है बल्कि राष्ट्र के हित में है। उन्होने कहा कि हमारे देश में सड़क दुर्घटना के शिकार होने वाले विश्व में सबसे ज्यादा हैं। इसलिए सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं नशा करके वाहन न चलाने की सलाह दी। साथ ही कहा कि वाहन चलाते समय ईयरफोन का प्रयोग न करें। इस मौके पर एआरटीओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

(वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
