उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद क्षेत्र मानव सेवा समिति द्वारा संतसंग भवन में 02 अक्टूबर से होने वाली श्री राम कथा में भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर किया जाएगा शुभारंभ। ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट कुलदीप गुप्ता उर्फ जौनू गुप्ता एवं कमेटी के पदाधिकारी )

( फिरोजाबाद शिकोहाबाद क्षेत्र मानव सेवा समिति द्वारा संतसंग भवन में 02 अक्टूबर से होने वाली श्री राम कथा में भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर किया जाएगा शुभारंभ )

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर के स्टेशन रोड मेला वाला बाग स्थित श्री मानस सेवा समिति सत्संग भवन में 02 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जो रोजाना दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे श्रद्धालु सुन सकते हैं। इस कथा का आयोजन श्री मानस सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। श्रीराम कथा में कथावाचक विद्या वाचस्पति डॉ संत शरण त्रिपाठी संत जी श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा सुनायेंगे। समिति के सदस्यों ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि श्रीराम कथा कलश यात्रा का आयोजन 1 अक्टूबर को प्रात 9 बजे रीठरा वाले मंदिर से प्रारंभ होगी जो मानस सेवा समिति सत्संग भवन पर जाकर विश्राम करेगी। समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक धर्म लाभ उठाने की अपील की है।
इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता अध्यक्ष, रामसेवक गुप्ता पूर्व अध्यक्ष, ठाकुर राजवीर सिंह, केशव देव गुप्ता, पाल साहब, कुलदीप गुप्ता उर्फ जानू, देवेंद्र शर्मा एडवोकेट के अलावा समस्त मानस सेवा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!