सहारनपुर श्री राघवपुरम सेवा समिति द्वारा जाहरवीर गोगा का बड़े धूमधाम कंदूरई पूजा अर्चना श्रद्धालुओं को उमड़ा जनसैलाब। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( श्री राघवपुरम सेवा समिति द्वारा जाहरवीर गोगा का बड़े धूमधाम कंदूरई पूजा अर्चना श्रद्धालुओं को उमड़ा जनसैलाब )
सहारनपुर श्री गुग्हा म्हाडी सुधार सभा रजि के तत्वावधान में गंगौह रोड पर सम्पन्न होने वाला मेला गुघाहल सभी छड़ियों की घर वापसी के बाद धूमधाम से सम्पन्न हो गया।मेले से छड़ियों की अपने स्थानों पर वापसी के बाद कन्दूरी पूजन भी बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ।बद्री धाम कालोनी स्थित कमल कश्यप की छड़ी का भी कन्दूरी पूजन डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान एवम वार्ड 46 की भाजपा पार्षद कु,ज्योति अग्रवाल के प्रतिनिधि नवीन गुप्ता के कर कमलों द्वारा विधी विधान से पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से सम्पन्न हुआ।इस मोके डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने कहा,कि जाहरवीर गोगा जी कलयुग के देवता हैं,जो सेवक भादो के महिने में इनकी लग्न से पूजा अर्चना करता है,उसकी समस्त मनोकामनाएं पुरी होती है। पार्षद प्रतिनिधि नवीन गुप्ता ने भी जहार दीवान को कलयुग का देवता बताया,तथा कहा,कि इनकी पूजा अर्चना करने से घर के सभी दुख दलदर दूर होते हैं।इस मोके पर भाजपा नेता विनोद गुप्ता,श्रवण कुमार,श्रवण गुप्ता,सर्विष्ठ गुप्ता सहित 500 से ज्यादा लोगो ने जाहर वीर महाराज की पूजा अर्चना की,और कढ़ी चावल का भंडारा ग्रहण कर और यही नहीं श्री राघव पुरम सेवा समिति के प्रधान देवेन्द्र गुप्ता,सचिव चन्द्र प्रकाश भारती,बबलू कुमार,वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिडढा, मोहित जसवाल,अनिल कुमार कश्यप,मनीष कुमार कश्यप , विपिन बजाज,संजीव कुमार सहित 500 से ज्यादा लोगो ने भाग लेकर कढ़ी चावल का भंडारा ग्रहण किया।इस मोके पर छड़ी वालों की और से भगत राजा,सोरभ कश्यप,आशीष कश्यप,प्रतिभा,तोता राम सहित अनेक छडी के भगतों ने भाग लिया।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )
