उत्तर प्रदेश लखनऊ थाना विभूति खंड मे तैनात सिपाही का ट्रक छोड़ने में 1,000 घूस लेने का विडियो सोशल मिडिया पर हुआ वायरल। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना विभूति खंड मे तैनात सिपाही का ट्रक छोड़ने में 1,000 घूस लेने का विडियो सोशल मिडिया पर हुआ वायरल )
लखनऊ विभूतिखंड थाने में तैनात एक सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने। एक ट्रक छोड़ने के एवज में थाने का सिपाही ने लिया ₹1000 रु की रिश्वत। सिपाही का घुस लेते 33 सेकंड का वीडियो आया सामने। एक ट्रक और कार में टक्कर के बाद दोनों पक्षों में हो गया था समझौता। ट्रक को छोड़ने के लिए थाना अध्यक्ष के रूम में ही सिपाही ने लिए ₹500 के दो नोट। नोट लेने के बाद सिपाही ने वापस किए गाड़ी के कागज। कथित घुस प्रकरण की जांच की मांग। पूर्व आईपीएस अफसर व आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ और डीजीपी से की जांच की मांग।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
