उत्तर प्रदेश औरया कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के नकली जेवरात को असली बता कर बेचने वाले गैंग का किया बड़ा खुलासा 880 ग्राम पीली धातु बरामद कर महिला सहित 01 अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के नकली जेवरात को असली बता कर बेचने वाले गैंग का किया बड़ा खुलासा 880 ग्राम पीली धातु बरामद कर महिला सहित 01 अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री महेन्द्र प्रताप के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष कोतवाली औरैया श्री पंकज मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा गस्त/चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 29.09.2023 को अभियुक्त 1. अशोक पुत्र रतन निवासी झुग्गी झोपडी गाँधी नगर भोपाल व अभियुक्ता 2. जमुना पत्नी बन्नालाल निवासी संगम के वगल मे झुग्गी झोपडी थाना दारागंज जनपद इलाहाबाद को मय पीली धातु बजन करीब 880 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 880/23 धारा 420 भादवि0 पंजीकृत कर माननीय न्य़ायालय के समक्ष पेश किया गया।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम दोनों लोग मिलकर नकली पीली धातु लेकर लोगों के पास जाते हैं और अपनी मजबूरी बताकर कम पैसों में लोगों के साथ धोखाधड़ी कर नकली पीली धातु को सोना बताकर बेच देते हैं ।
अभियुक्त/अभियुक्ता-
1.अशोक पुत्र रतन निवासी झुग्गी झोपडी गाँधी नगर भोपाल
2.अभियुक्ता जमुना पत्नी बन्नालाल निवासी संगम के वगल मे झुग्गी झोपडी थाना दारागंज जनपद इलाहाबाद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना कोतवाली औरैया-
1.थानाध्यक्ष कोतवाली औरैया उ0नि0 श्री पंकज मिश्रा 2.उ0नि0 नरेन्द्र कुमार चौकी नारायनपुर जनपद औरैया 3.का0 रवि कुमार 4.का0 अनिल कुमार 5.का0 विपेन्द्र कुमार 6.म0का0 साधना

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
