उत्तर प्रदेश फर्रूखाबाद कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में चर्चित रेस्टोरेंट की आड़ चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने मारा छापा मच गया हड़कंप 10 लड़के व 09 लड़कियों को किया गया गिरफ्तार। ( सौरभ पाण्डेय की खास रिपोर्ट फरुखाबाद )


( कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में चर्चित रेस्टोरेंट की आड़ चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने मारा छापा मच गया हड़कंप 10 लड़के व 09 लड़कियों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन में स्थित शिकागो रेस्टोरेंट में देह व्यापार की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र व सीओ सिटी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अचानक रेस्टोरेंट में मारा छापा | रेस्टोरेंट में अचानक महिला पुलिस के साथ रेड पढ़ने से संचालकों में मचा हड़कंप, मची भगदड़ | पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में लड़कों और लड़कियों को पकड़ा 10 लड़कों व 9 लड़कियों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन से सभी को पुलिस लाइन में स्थित महिला थाने भेजा | देह व्यापार की शिकायत करने पर पुलिस बल के साथ रेस्टोरेंट में मारा छापा – सिटी मजिस्ट्रेट सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार रेस्टोरेंट से करीब 20 लड़के और लड़कियों को पकड़ा गया | सिटी मजिस्ट्रेट ने लड़के और लड़कियों को बाहर का रहने वाला बताया | वही सेक्स रैकेट में कॉलेज छात्र-छात्राओं के भी शामिल होने की आशंका हिरासत में ली गई लड़कियों में से एक लड़की स्कूल ड्रेस में नजर आ रही है | पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को हिरासत में लेकर फतेहगढ़ कोतवाली भेजा | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट संचालक बीएसई कार्यालय में है ऑपरेटर डीएम व एसपी आवास और पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय के बीच रेस्टोरेंट में चल रहा था देह व्यापार का धंधा |
