लखनऊ पूर्व राज्य कर्मचारी नेता की इलाज के दौरान ब्रिटेन में हुआ निधन पर भी,एन, सिंह प्रतिमा स्थल सेवानिवृत्त एंव पेंसनर्स एसोसिएशन ने जताया शोक प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट


( पूर्व राज्य कर्मचारी नेता की इलाज के दौरान ब्रिटेन में हुआ निधन पर भी,एन, सिंह प्रतिमा स्थल सेवानिवृत्त एंव पेंसनर्स एसोसिएशन ने जताया शोक प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि )
उत्तर प्रदेश लखनऊ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व प्रदेश महामंत्री/अध्यक्ष रामजी अवस्थी का कल रात लंदन मे लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है। मैजूदा समय वह ब्रिटेन मे बेटा बहू के साथ रह रहे थे वहीं उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर कर्मचारियों एवं पेंशनर्स ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बी.एन.सिंह प्रतिमा स्थल पर सायं 5 बजे सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमे उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि सभा मे सर्वश्री अमरनाथ यादव, बी.एल.कुशवाहा,कमलेश मिश्रा,ओ.पी.त्रिपाठी,एस.के.मिश्रा,रेनू शुक्ला,अंगद सिंह, जी.पी.जायसवाल,संजीव मिश्रा,ओ.पी.राय,आर.एस.अवस्थी, हरिशरण मिश्रा, देवी प्रसाद त्रिपाठी, गंगाधर निरंकारी, जी.एस.कुशवाहा सहित तमाम पेंशनर्स व कर्मचारी उपस्थित रहे – बी.एल.कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
