उत्तर प्रदेश औरया कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 02 छूरी एवं 02 कुल्हाड़ी बरामद कर मांस बेचने व काटने वाला मुख्य अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 04 वांछित अभियुक्त मौका पाकर हुए फरार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 02 छूरी एवं 02 कुल्हाड़ी बरामद कर मांस बेचने व काटने वाला मुख्य अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 04 वांछित अभियुक्त मौका पाकर हुए फरार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री महन्द्र प्रताप के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष कोतवाली औरैया श्री पंकज मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर एकबारगी दविश देते हुए अभियुक्त असलम पुत्र इसमई निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया को पुलिस हिरासत में लिया गया। जिसके कब्जे से 04 भैसों का कटा हुआ मांस, 02 अदद कुल्हाड़ी व 02 अदद छुरी लोहे की बरामद हुआ । तथा 04 व्यक्ति भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 886/23 धारा 429 भादवि0 व 11(3)ड पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत कर माननीय न्य़ायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
असलम पुत्र इसमई निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
वांछित अभियुक्तगण का विवरण-
1.इब्राहिम पुत्र गफूर निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरैया
2. गुडडू पुत्र कल्लू निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरैया
3.शानू पुत्र भूरे निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरैया
4.हनीफ पुत्र निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरैया
बरामदगी का विवरण-
1.चार भैसों का कटा हुआ मांस
2.दो अदद कुल्हाड़ी
3.दो अदद छुरी
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.थानाध्यक्ष कोतवाली औरैया श्री पंकज मिश्रा 2.म0उ0नि0 निशा चौधरी 3.का0 आशू धौजिया 4.का0 रिकू
5.का0 विनोद कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
