उत्तर प्रदेश औरया राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर बुद्ध आश्रम के भीखारी लाल जी को गांधी जी का स्वरुप देकर निकाली गई विशाल रैली एवं बड़े धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

( राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर बुद्ध आश्रम के भीखारी लाल जी को गांधी जी का स्वरुप देकर निकाली गई विशाल रैली एवं बड़े धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस )

उत्तर प्रदेश औरैया अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत अभ्युदया चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पखवाड़े में ग्राम पंचायत आनेपुर में विशाल रैली का आयोजन किया गया साथ ही देश को यह संदेश दिया गया कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के अथक व अनन्य प्रयास से इस देश को आजादी दिलाई और इसी के परिणाम स्वरूप स्वच्छता पखवारे में एक अद्भुत कार्यक्रम करके स्वच्छ भारत मिशन की ओर एक कदम बढ़ाने का संकल्प लिया साथ ही वृद्ध आश्रम के वृद्ध भिखारी लाल जी के द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी स्वरूप में एक मनमोहक क्षवि का उद्गम किया जिससे समस्त ग्राम वासी एवम अन्य लोगों ने जम कर प्रसंसा की और झाड़ू लगाकर अपने संपूर्ण ग्राम की गलियों एवम घरों को साफ सफाई का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अभ्युदया चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष अनुराधा शुक्ला, ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान के सचिव श्री राजवर्धन शुक्ल राष्ट्रीय हास्य कवि सुरेश चंद्र दुबे (धक्कड़ फर्रुखाबादी) वृद्ध आश्रम प्रबंधक नरेंद्र पाल, लेखाकार हिमांशु मिश्रा, मीडिया प्रभारी सुशील कुमार, विमलेश, हरदीप आदि मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!