उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गया 01 एंड्रॉयड फोन बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गया 01 एंड्रॉयड फोन बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के द्वारा जनपद में चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग, तलास वांछित / वारंटी अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजावाद के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त कन्हैयालाल पुत्र ग्यासीराम प्रजापति उम्र करीब 22 वर्ष निवासी मोहल्ला नगला बरी, गली न0 9 बेनीराम की चक्की के पास थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद को चोरी के 01 अदद् एन्ड्रॉएड ओप्पो मोबाइल सहित शीतल खाँ रोड से गिरफ्तार किया गया जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0-562/23 धारा 411/414 भादवि0 पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार किए हुए व्यक्ति का नाम इस प्रकार
1 कन्हैयालाल पुत्र ग्यासीराम प्रजापति निवासी मोहल्ला नगला बरी, गली न0 9 बेनीराम की चक्की के पास थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद गिरफ्तार किए अभियुक्त से बरामद
01 अदद् एन्ड्रॉएड ओप्पो मोबाइल चोरी का ।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
