गोंडा थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गए 03 ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )


( थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गए 03 ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
गोण्डा कर्नैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को अन्तर्जनपदीय 3 शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े। मिली जानकारी अनुसार थाना कोतवाली करनैलगंज पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय 3 शातिर चोरों-1.आशीष सिंह उर्फ मर्जाद सिंह पुत्र राम अचल सिंह निवासी कारीपुरवा मौजा कौडहा थाना बौण्डी जनपद बहराइच, 2. संतोष कुमार मिश्र पुत्र प्रेम नरायन निवासी राजा बौण्डी थाना बौण्डी जनपद बहराइच, 3. ईदू पुत्र दौलत इकहरा निवासी अलियार बगिया मौजा पठानपुरवा थाना कोतवाली करनैलगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अदद ट्रैक्टर व 3 अदद ट्राली बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 6 जुलाई 2023 को वादी पवन कुमार यादव पुत्र मदन निवासी ग्राम कारी पुरवा मौजा कटहा थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच के ट्रैक्टर-ट्राली में टेन्ट का समान लदवा कर कस्बा करनैलगंज लाये थे जहां से वादी को चकमा देकर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए थे तथा दिनांक 20.09.2023 को वादी शकील अहमद पुत्र शब्बीर अली निवासी हारीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा के ट्रैक्टर-ट्राली में सटरिंग का समान लदवा कर रामलीला मैदान कस्बा करनैलगंज आये थे जहां से ड्राइवर को चकमा देकर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए थे। जिसके सम्बन्ध में वादीगणों द्वारा थाना कोतवाली करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। इसी तरह जनपद बहराइच में एक अदद ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उक्त अभियुक्तगणों का एक संगठित गिरोह है जो जनपद गोण्डा, बहराइच व आसपास के जनपदों में ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थें। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )
