वाराणसी थाना फूलपुर क्षेत्र दर्शनार्थियो से भरी कार अन्यत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराई लगभग 08 लोगों की हुई मौत 03 वर्षीय मासूम की बच गई जान। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना फूलपुर क्षेत्र दर्शनार्थियो से भरी कार अन्यत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराई लगभग 08 लोगों की हुई मौत 03 वर्षीय मासूम की बच गई जान )

वाराणसी फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव में बुधवार की सुबह एक ट्रक और कार की भिड़ंत में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, हादसे में मृत लोग पिलीभीत के निवासी हैं, जो वाराणसी दर्शन पूजन के लिए आए थे। जानकारी के अनुसार, इस भीषण हादसे में एक तीन साल के बच्चे की जान बच गई है, जो कार में अपने परिवार के साथ था। सुबह 4.30 बजे के करीब दर्शनार्थियों से भरी कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। सभी वाराणसी से जौनपुर की ओर जा रहे थे। वाराणसी से दर्शन-पूजन कर लौटते वक्त ये हादसा हुआ है। मृतकों के परिवार से पुलिस संपर्क कर रही है। हादसे में घायल 3 साल के मासूम का भी इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी सड़क दुर्घटना पर जताया गहरा दुःख, अधिकारियों को दिए निर्देश

वाराणसी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री ने दुःख जताया है। उन्होंने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शोक संवेदना सन्देश ट्वीट किया है। वाराणसी-जौनपुर हाईवे अपर भोर में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 सस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक तीन वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल यही जिसका उपचार चल रहा है। इस घटना की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर कौशल राज शर्मा से बात कर घायल को समुचित उपचार की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया है। घायलों के बेहतर उपचार के लिए किया निर्देशित |मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस ट्विटर अकॉउन्ट से किये गए ट्वीट में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री @myyogiadityanath जी महाराज ने जनपद वाराणसी में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है.महराज जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार के लिए निर्देशित किया है। महाराज जी ने बाबा विश्वनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घयों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा ! करखियांव के पास हुए इस सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है। कार की हालत देखकर कहा जा सकता है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी क्योंकि उसके परखचे उड़ गए हैं। सभी शवों को मुश्किल से पुलिस ने कार से बाहर निकाला और मोर्चरी भेजवाया है। सभी पीलीभीत के रहने वाले हैं। पुलिस परिजनों से संपर्क साध रही है।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!