उत्तर प्रदेश औरया अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय काकोर में अधि/ कर्म0गणों के समक्ष मिशन शक्ति दीदी प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय काकोर में अधि/ कर्म0गणों के समक्ष मिशन शक्ति दीदी प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश औरैयाअपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा द्वारा पुलिस कार्यालय ककोर में महिला बीट अधि0/कर्म0गणों को मिशन शक्ति दीदी के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया जिसमें अधि0/कर्म0गणों को अपने क्षेत्र के बीट/गांव/स्कूल/कॉलेज में बालिकाओं व महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्धन में एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलायी जा रही महत्वपूर्ण कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, शक्ति दीदी अभियान के तहत हेल्प लाइन नंबर्स, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे में जागरुक करनें के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया ।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
