उत्तर प्रदेश औरया थाना फफूंद क्षेत्र पुताई का काम कर रहे युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

( थाना फफूंद क्षेत्र पुताई का काम कर रहे युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद नगर के एक घर में पुताई का काम कर रहे मजदूर की मकान के करीब से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।घटना की सूचना थाना पुलिस को पड़ोसियों ने दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घर वालों को सूचना दी l इटावा जनपद के इकदिल थाना के गांव नगला परवंदी निवासी बाइस वर्षीय शिवम पुत्र प्रेमचंद्र घरों में पुताई का कार्य करता था।एक माह से वह फफूंद नगर में बाबरपुर रोड पर स्थित इंद्रपाल सिंह के मकान में पुताई का काम कर रहा था,बुधवार की शाम वह ऊपरी मंजिल पर रेलिंग की पुताई कर रहा था इसी बीच मकान से सटी हुई निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसमे चिपक कर जलने लगा लोगों ने जब आग देखी तो पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी लेकिन फिर भी काफी देर तक बिजली नही कटी जिससे युवक बुरी तरह जलता रहा और उसने तड़प कर दम तोड दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने जले हुए शव को उपरी मंजिल से नीचे उतारा और उसकी पहचान करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को सूचना दी है। बिजली विभाग को लेकर लोगों में आक्रोश है। और मोहल्ला वालों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग को लाइन ऊची करवाने के लिए कहा था। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने नही सुनी। क्षेत्राधिकारी भरत पासवान ने बताया कि बाबा का पूर्वां में पुताई का काम कर रहे एक मजदूर की हाईटेन्शन लाइन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई है शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है विधिक कार्यवाही की जा रही है l
अवर अभियंता प्रदीप राय ने बताया कि प्राइवेट कम्पनी काम कर रही है जहां भी लाइने ढीली है उन्हें ऊँचा करवाया जा रहा है l

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
