उत्तर प्रदेश आगरा थाना करगौल क्षेत्र में तेज रफ्तार से ट्रक ने दो वर्षीय मासूम की जान परिजनों में मच गया कोहराम मौके पर पहुंची ने ट्रक व चालक किया गिरफतार। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )


( थाना करगौल क्षेत्र में तेज रफ्तार से ट्रक ने दो वर्षीय मासूम की जान परिजनों में मच गया कोहराम मौके पर पहुंची ने ट्रक व चालक किया गिरफतार )
उत्तर प्रदेश आगरा थाना कागारौल स्थिति ईदगाह के पास घर के बाहर खड़े विकलांग दम्पति के मासूम पुत्र को बारह चक्का ट्रक ने रौंद दिया। जिससे मौके पर ही मासूम की मौत हो गयी। दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को पुलिस व ग्रामीणों ने पीछाकर पकड़ लिया। मासूम की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने आगरा जगनेर मार्ग जाम कर दिया। दो थानों का फोर्स मौके पर पहूँचा।बता दे कि घटना शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे ढाई वर्ष का मासूम देवराज पुत्र बबलू नागर अपने घर के बाहर खड़ा था । फतेहपुर सीकरी की ओर से आ रहे बारह चक्का ट्रक ने मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के पिछले टायर बच्चे के ऊपर से निकल गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत गयी। ट्रक चालक ने गाड़ी भागने का प्रयास किया। मगर थाना पास होने की वजह से परिजनों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से ट्रक को पकड़कर ट्रक और चालक दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने मासूम का शव सड़क पर रखकर आगरा जगनेर मार्ग पर जाम लगा दिया। आगरा जगनेर मार्ग पर वाहनों की दोनो ओर लंबी लाइन लग गई। परिजन आला अधिकारीयो को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम खेरागढ़ नीरज शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को धीरज बांधते हुए। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद का आश्वासन दिया। जिसके बाद लगभग एक घंटे बाद बड़ी मुश्किल से जाम खुला ओर परिजनो ने शव को हटाकर मार्ग खाली किया। ओर पुलिस जाम खुलवाने में लग गई। एक घण्टा के इस जाम से वाहनों की लम्बी लाइन लग गयी जिसे खूलावाने में पुलिस के पसीने छूट गए। उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा ने बताया की बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बबलू और उसकी पत्नी दोनों ही दिव्यांग हैं हमारी सहानभूति शोक संतप्त परिवार के साथ है प्रशासन अपनी तरफ से हर सम्भव मदद करेगा।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )
