उत्तर प्रदेश औरया दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी दिबियापुर श्री रामसहाय पटेल के नेतृत्व में थाना दिबियापुर पुलिस टीम ने दिनांक 06.10.2023 को गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गैगेस्टर एक्ट में वांछित इनामिया 25,000 रूपये के अभियुक्त शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र राम पाल पवार निवासी पछैया बस्ती बनारसी दास थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया को ककोर बम्बा फफूंद रोड से समय करीब 20:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त संबंधित मु0अ0सं0 627/23 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र राम पाल पवार निवासी पछैया बस्ती बनारसी दास थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0 13/23 धारा 457/380/511 भादवि थाना कोतवाली औरैया
2.मु0अ0सं0 946/22 धारा 457/380/411 भादवि थाना कोतवाली औरैया
3.मु0अ0सं0 1149/22 धारा 457/380/411 भादवि थाना कोतवाली औरैया
4.मु0अ0सं0 627/23 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली औरैया
गिरफ्तार करने वाली टीम दिबियापुर पुलिस टीम-
थाना प्रभारी दिबियापुर रामसहाय पटेल
का0 सुन्दर सिंह
का0 आशीष कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
