उत्तर प्रदेश औरया थाना सहायल द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस एंव 2,000रु0 नगदी बरामद कर लूट के प्रकरण में वांछित चल रहे 25,000 के इनामी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना सहायल द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस एंव 2,000रु0 नगदी बरामद कर लूट के प्रकरण में वांछित चल रहे 25,000 के इनामी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
औरैया थाना सहायल विगत दिनांक 22.08.2023 को वादी जयप्रकाश उर्फ दन्नू पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी पुर्वा भीखा थाना बेला जनपद औरैया द्वारा थाना सहायल पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 13.08.2023 को रात्रि करीब 10:00 बजे पुर्वा नया से असनी की तरफ जाते समय चौथा मील टायल भट्टा के सामने कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मेरी मोटर साइकिल व मोबाइल लूट लिया गया है।उक्त प्रकरण के संबंध में तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 133/23 धारा 392 IPC बनाम अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। जनपद के थाना सहायल व अन्य थानों पर विगत कुछ दिनों से चोरी/लूट की घटनाओं की सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा घटनाओं पर अकुंश लगाने व संलिप्त अपराधियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी व घटना के अनावरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री महेंद्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी सहायल श्री गंगादास के नेतृत्व में टीम का गठन कर घटना के अनावरण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया । इसी क्रम में दिनांक 6.10.2023 को नदी पुल दिबियापुर रोड सहायल से गस्त/चेकिंग के दौरान आवश्यक घेराबन्दी कर अभियुक्त अभिषेक राजपूत उर्फ मंजीत सिंह राजपूत पुत्र अमर सिंह राजपूत निवासी ग्राम गपचरियापुर थाना सहार जनपद औरैया को समय करीब 20:40 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। जिसके कब्जे से 2,000 रुपये व 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमा मु0अ0सं0 167/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि दिनांक 13/08/23 को मैने अपने साथी शिवम भदौरिया पुत्र रघुराज सिंह व शीलू भदौरिया पुत्र सुखेन्द्र सिंह निवासीगण दिनवामऊ थाना सहायल जनपद औऱैया के साथ मिलकर चौथा मील के पास टाइल ईट भट्टा के सामने सडक से एक व्यक्ति से उसकी मोटर साइकिल व मोबाइल छीना था तथा दिनांक 21/08/23 को थाना दिवियापुर क्षेत्र अन्तर्गत दिवियापुर रामगढ रोड से खडगपुर के पास से एक व्यक्ति से उसकी मोटर साइकिल मोबाइल फोन व 48 हजार रुपये आदि सामान लूटा था आज मेरे पास से जो 2 हजार रुपये बरामद हुये है यह उसी दिवियापुर क्षेत्र की लूट की घटना के लूटे हुये रुपये है बाकी रुपये मैंने खर्च कर दिये है जिसके सम्बन्ध में थाना दिबियापुर पर मु0अ0सं0न474/23धारा 392/411 IPC का अभियोग पंजीकृत है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. अभिषेक राजपूत पुत्र अमर सिंह निवासी गपचरियापुर थाना सहार जनपद औरैया
बरामदगी-
1. एक अदद तमंचा 315 बोर
2. दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद
3. लूट हुए 2,000 रु0
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 167/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सहायल जनपद औऱैया
2.मु0अ0स0 133/23 धारा 392 भादवि0 थाना सहायल जनपद औऱैया
3.मु0अ0स0 474/23 धारा 392/411 भादवि0 थाना दिवियापुर जनपद औऱैया
गिरफ्तार करने वाली थाना सहायल पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष सहायल श्री गंगादास गौतम
2. उ0नि0 विकाश त्रिपाठी
3. का0 निशान्त तोमर
2.का0 विशेष कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
