उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 21,500 नगदी बरामद कर जुआं खेल रहे 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह )
( थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 21,500 नगदी बरामद कर जुआं खेल रहे 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर इन दिनों जिले की पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चला रही है। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते गाॅव बिदरखा के बाहर खेतों से चार अभियुक्तों को गिरफतार किया है। पुलिस ने मौके से फड़ से 21हजार 500 रुपये तथा ताश का पत्ता, पिस्टल देशी, तमंचा कारतूस, सोने की चैन, मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में उन्होने अपने नाम रवि शर्मा पुत्र मुरारीलाल शर्मा निवासी माडई शिकोहाबाद, रामनरेश उर्फ भोला पुत्र लालाराम राठौर निवासी मोहम्ममाह तेली गली शिकोहाबाद, दिनेश पुत्र नन्दकिशोर निवासी बिदरखा शिकोहाबाद, सुनील कुमार पुत्र दिनेश चन्द्र निवासी बिदरखा शिकोहाबाद बताये। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को किया गिरफतार

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
