उत्तर प्रदेश कानपुर थाना नजीराबाद पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर दो बच्चों की मां बनी लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने किया गिरफतार। ( नफीस खान की खास रिपोर्ट )

‘
उत्तर प्रदेश कानपुर नजीराबाद पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पुलिस सिपाही से धोखे से शादी कर उगाही करने वाली लुटेरी दुल्हन शिवांगी सिसौदिया उर्फ सविता देवी उर्फ पिंकी गौतम उर्फ सविता शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला खुद को इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर बताकर लोगों को जाल में फंसा कर शादी करने के बाद ठगी करती थी। सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर फर्जी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। कानपुर में एक लुटेरी दुल्हन की शर्मनाक करतूत सामने आई है। शिवानी सिसोदिया ने इंकम टैक्स अधिकारी बताकर एक कॉन्स्टेबल जितेंद्र गौतम से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर ली। इसके बाद उसने कॉन्स्टेबल से शादी कर ली। शादी में आए रिश्तेदार भी किराये के थे उत्तर प्रदेश पुलिस के कॉन्स्टेबल को अब अहसास हुआ, कि उसकी पत्नी फर्जी इंकम टैक्स अधिकारी है। वहीं, उसके दो बच्चे भी हैं, और पहले उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि शिवानी इससे पहले भी कई लोगों के साथ शादी कर ठगी कर चुकी है। लुटेरी दुल्हन कानपुर के रंजीत नगर स्थित में अर्पाटमेंट रहती है। फेसबुक मेसेंजर के माध्यम से सिपाही जितेंद्र गौतम को महिला ने अपने जाल में फांस लिया। महिला के अंदर इस बात का डर नहीं था कि एक सिपाही के साथ फर्जी इंकम टैक्स अधिकारी बताकर शादी करने जा रही है। जब इसका खुलासा होगा, तो परिणाम क्या होगा। शादीशुदा युवती ने खुद को इंकम टैक्स अफसर बता सिपाही से ब्याह रचाया.. लाखों की ठगी कर ली,रात को ड्यूटी से पति लौटा तो घर पर मिला अजनबी शख्स, अब पुलिस ने अरेस्ट की ‘लुटेरी दुल्हन पहले भी कई युवकों को शिकार बना चुकी हैं युवती.. सिपाही की शिकायत पर पुलिस की जांच में खुला राज़ लुटेरी दुल्हन शिवांगी सिसौदिया उर्फ सविता देवी उर्फ पिंकी गौतम उर्फ सविता शास्त्री को कानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार |
सोशल मीडिया से करती दोस्ती… फिर बातों में फंसाती
आरोपी महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के सिपाही को इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर बताकर शादी कर ली। 2021 में उसने शादी के पहले 6 लाख 21 हजार रुपये में दोनों लोग मिलकर स्कार्पियो गाड़ी खरीदकर दिखाने के नाम पर ले लिए। इंगेजमेंट के दौरान गाड़ी नहीं मिलने पर सिपाही ने पूछा, तब उसने वेटिंग के कारण शादी में आने की बात कहीं।
शादी में आने वाले रिश्तेदार निकले किराये के
आरोपी महिला के शादी के समय कोई रिश्तेदार नहीं आए थे। शादी में आये सभी रिश्तेदार किराये के रिश्तेदार निकले। इसी के साथ शादी में एक इनोवा क्रिस्टा भी मंगाई। वह भी किराये की निकली।
पहले से शादीशुदा और दो बच्चों की मां थी
आरोपी महिला शिवांगी सिसौदिया उर्फ सबिता देवी पुत्री बिहारी निवासी खुशीपुरा कचहरी के पास कानपुर मार्ग झांसी ने खुद को इनकम टैक्स का इंस्पेक्टर बताकर सिपाही से शादी की। सिपाही को कुछ समय बाद ही पता चल गया कि वह पहले से शादी शुदा थी और दो बच्चों की मां है।
ऐसे खुला पूरा खेल
महिला ने सिपाही पति को बताया कि उसका ट्रांसफर चंडीगढ़ हो गया। जिस कारण उसे अब बाहर ही रहना पड़ेगा। इधर, सिपाही की रात में ड्यूटी लगी हुई थी। वह ड्यूटी के दौरान ही अपने घर पहुंचा। जहां महिला रंजीत नगर स्थित मकान में किसी युवक के साथ मौजूद मिली। जब पीड़ित सिपाही ने मामले की छानबीन की तब पूरा खेल हुआ।
गिरफ्तार करने वाली टीम
एसओ कौशलेन्द्र प्रताप सिंह थाना नजीराबाद, उ0नि0 मोहित सिंह थाना नजीराबाद, का0 बलदेव थाना नजीराबाद, का0 3678 सपना थाना नजीराबाद, 05. का0 दिनेश कुमार थाना नजीराबाद व का0 गुरुबचन सिंह थाना नजीराबाद रहें।
