उत्तर प्रदेश कानपुर थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 80 किलो प्रतिबंध मांस बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )


( थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 80 किलो प्रतिबंध मांस बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश कानपुर-बाँदा से मूलगंज प्रतिबंधित मास ले जा रहे दो अभियुक्तों को थाना महाराजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त माजजाहिद उर्फ अलमाज कुरैशी नि0 11/26 सिविल लाइन थाना ग्वालटोली कानपुर नगर और मो0 आसिफ नि0 71/92 सुतरखाना घण्टाघर थाना हरबंशमोहाल कानपुर नगर के पास से 80 किलोग्राम प्रतिबंधित मास बरामद किया गया जिसे वो स्कूटी पर लेकर जा रहे थे मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना महाराजपुर पुलिस टीम ने एम0जी0ए कॉलेज के सामने हाइवे पर फतेहपुर से कानपुर जाने वाले मार्ग पर दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी कर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )
