सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान मेला हुड़दंग मचा रहे कानून के नियम का उलंघन करने वाले 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान मेला हुड़दंग मचा रहे कानून के नियम का उलंघन करने वाले 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
सहारनपुर स्थित ईदगाह रोड पर मेला गुघाहल चल रहा है, पुलिस भी अपनी अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम दे, हुड़दंगियो पर अपनी नज़र रखे हुए,एक के बाद एक हुड़दंग मचाने वालो को कहीं से कही तक भी बख्शा नही जा रहा है।आज भी थाना कुतुबशेर प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल निर्देशन में उनकी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर विरेन्द्र कुमार एवम विजय सिंह ने मय दल बल के साथ मेला गुघाहल में हुड़दंग मचा माहौल खराब करने वाले छह लोगों मुर्सलीन पुत्र स्व, महमूद हसन निवासी करनाल हरियाणा,सद्दाम हुसैन पुत्र नूर हसन निवासी शिवपुरी यमुनानगर हरियाणा, मुस्तकीम स्व,मीर हसन निवासी यमुनानगर हरियाणा,अमित पुत्र अशोक निवासी यमुनानगर हरियाणा,भारत धुडिया पुत्र सतीश धुडिया निवासी कैलाशपुर एवम इमाम पुत्र गुलामनवी निवासी ग्राम उग्राहु थाना गागलहेडी पर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए भेजा जेल।इधर इंस्पेक्टर चन्द्रसेन सैनी का भी कहना है,कि यदी किसी भी शख्स ने मेला गुघाहल का माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसे कहीं से कही तक भी बख्शा नही जाएगा। संगीन धाराओं मे होगी कार्रवाई।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )
