उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र आदर्श ग्लास फैक्ट्री में कांच की भट्टी लीक होने से भयंकर लगी आग काफी मशक्कत के बाद फायर विकेट द्वारा आग पर पाया गया काबू । ( सचिन भारद्वाज की खास रिपोर्ट )

 

( जसवीर सिंह-सी एफ ओ फिरोजाबाद )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र पत्थर वाली गली स्थित आदर्श ग्लास फैक्ट्री में कांच की भट्टी लीक होने से भयंकर आग लग गई।सभी का आग बुझाने को लेकर प्रयास जारी था। आग ने काफी विकराल रूप ले लिया।फिलहाल काफी देर से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। मौके पर फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है। वहीं मौके पर पहुंचे सीएफओ जसवीर सिंह ने बताया कि पत्थर वाली गली स्टेशन रोड पर आदर्श ग्लास उद्योग के नाम से फैक्ट्री है यहां फैक्ट्री के बेसमेंट में कांच की भट्टी लीक होने के कारण यहां गत्ता वगैर रखा हुआ था इस कारण आग फैल गयी है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। छह गाड़ी लगी है वह एक पंप लगा है उससे पानी लिया जा रहा है। फायर बिग्रेड लेट के सवाल पर कहा वह टाइम से पहुंची है अन्यथा आग पूरे में फैल जाती। फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!