उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/ के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।  ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 ( थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/ के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन पाताल के अन्तर्गत अवैध असलाह रखने वाले अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश निर्गत किये थे । उक्त आदेश के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 09.10.2023 को थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद पुलिस टीम द्वारा चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान ग्राम सोफीपुर स्थित सोफीशाह की दरगाह के पास से 02 अभियुक्तों 1.शहबाज, 02. मामुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद तमंचा एवं 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद किए गये हैं । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्घ अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |

 

गिरफ्तार किए हुए अभियुक्त का नाम पता इस प्रकार

1-शहबाज पुत्र गफ़ूर निवासी किरायेदार 60 फुटा रोड़ काली माता मंदिर के पास चिश्तीनगर थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद ।
2- मामुद्दीन पुत्र शमशेर निवासी किरायेदार चिनुआ का मकान 100 फुटा रोड पाण्डव बिहार थाना ट्रान्स यमुना कालोनी जनपद आगरा । अभियुक्त से बरामद
1- 02 अदद देशी तमन्चा 315 बोर ।
2- 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर ।
1. मु0अ0सं0 49/2016 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद ।
2. मु0अ0सं0 01/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद ।
3. मु0अ0सं0 732/2017 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद ।
4. मु0अ0सं0 731/2017 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद ।
5. मु0अ0सं0 70/2019 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना जीआरपी जनपद फिरोजाबाद ।
6. मु0अ0सं0 191/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बसई मोहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद ।
7. मु0अ0सं0 195/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद ।

 

 ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!