फिरोजाबाद थाना नगला सिंघी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 अवैध असलहा 03 कारतूस व 02 मोटरसाइकिल बरामद कर 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( थाना नगला सिंघी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 अवैध असलहा 03 कारतूस व 02 मोटरसाइकिल बरामद कर 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना नगला सिंघी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर ऐलई पुलिया के पास से 02 मोटरसाइकिलों पर सवार 04 अभियुक्तों 1-मोनू, 2-लकी, 3-शिवा, 4-मोहित को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया है । तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद तमंचा, 03 जिंदा कारतूस, 02 मोटरसाइकिल (अपाचे, पल्सर) बरामद की गयी हैं । गिरफ्तारी व बरादमगी के आधार पर थाना नगला सिंघी पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 08-10-2023 को थाना नगला सिंघी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला बलिया के पास अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 03 अभियुक्तों द्वारा पल्सर मोटरसाइकिल पर जा रहे 02 युवकों की आखों में मिर्च झोंककर मोटरसाइकिल लूट ली गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना नगला सिंघी पर मु0अ0सं0 183/23 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया था । उक्त घटना का संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना नगला सिंघी पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 08-10-2023 की शाम को हम लोग ग्राम नगला बलिया के पास खडे थे तभी लकी ने बताया कि दो युवक पल्सर मोटरसाइकिल से आ रहे हैं । तब शिवा, मोहित व मोनू ने उनकी आंखों में मिर्ची डालकर मोटरसाइकल लूट ली । लकी पास की झाड़ियों में खड़ी होकर निगरानी कर रहा था । मोटरसाइकिल लूटकर हम चारों टूण्डला की ओर भाग गये । आज हम इस मोटरसाइकिल को बेचने जा रहे थे । इसे बेचकर जो रुपये मिलते उसे हम चारों आपस में बांट लेते ।
गिरफ्तार किए हुए अभियुक्त के नाम इस प्रकार से
1- मोनू पुत्र मंगल यादव निवासी गढी धर्मी थाना नगला सिंघी जिला फिरोजाबाद ।
2- लकी पुत्र महीपाल निवासी नगला शिवलाल थाना नगला सिंघी जिला फिरोजाबाद ।
3- शिवा पुत्र जैमेश निवासी गढ़ी धर्मी थाना नगला सिंघी जिला फिरोजाबाद ।
4- मोहित पुत्र विजय सिंह निवासी नगला शिवलाल थाना नगला सिंघी जिला फिरोजाबाद गिरफ्तार किए हुए अभिव्यक्ति से बरामद
1- 01 अदद तमंचा 315 बोर ।
2- 03 अदद जिंदा कारतूस ।
3- 02 मोटरसाइकिल अपाचे, पल्सर ।
1-मु0अ0स0 183/2023 धारा 392 भादवि थाना नगला सिंघी ।
2-मु0अ0स0 184/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नगला सिंघी ।
3-मु0अ0स0 185/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नगला सिंघी ।
वाइट क्षेत्राधिकार कमलेश कुमार

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
