उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद क्षेत्र बाला जी प्रांगण में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा निकाला गया शौर्य जागरण यात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब।  (वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट विकास गुप्ता )

( नगर शिकोहाबाद क्षेत्र बाला जी प्रांगण में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा निकाला गया शौर्य जागरण यात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद के नगर शिकोहाबाद में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शौर्य जागरण यात्रा सोमवार को शिकोहाबाद नगर में प्रवेश किया जहाॅ जोशीला स्वागत किया गया। भगवा झंडे के साथ जयश्रीराम का नारा बुलंद करते हुए युवा निकले तो बाजार में जोश भर गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद पालीवाल ने की। बालाजी धाम भूढा पुल पर आयोजित जनसभा का आरंभ भारत माता एवं श्रीराम के छवि चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता और नगर मंत्री अनमोल गुप्ता ने सभी अतिथियों का पट्टिका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सोलंकी ने कहा कि जीवन देश से बड़ा होता है और जीवन दांव पर लगाने से ही देश खड़ा होता है, संगठित हिन्दू समाज देश की ताकत है इसे ताकत को बनाए रखने और देशवासियों को जगाने के उद्देश्य से शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई है। नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को उनके अधिकारों के प्रति जगाना है। हर घर में अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर की जानकारी पहुंचाना है। जनसभा के बाद शौर्य जागरण यात्रा ने नगर में प्रवेश में किया जिसमें सुभाष तिराहा, तहसील तिराहा, पक्का तालाव, कटरा बाजार, एटा तिराहा, एटा चैराहा, मैनपुरी चैराह होते हुये मैनपुरी के लिये रवाना हो गयी। नगर में यात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें कटरा बाजार में शनि भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा के भ्रमण कार्यक्रम में सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने हिंदू सनातन धर्म के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा करने पर प्रदेश व केंद्र सरकार को बधाई दी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से बडी संख्या में पुलिस बल तैनता रहा जिसकी कमान स्वंय एसपी ग्रामीण डाॅ रणविजय सिंह संभाले हुये थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष ब्रजेश चैहान , जिला मंत्री शशि कांत शर्मा , नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता , नगर मंत्री अनमोल गुप्ता , नगर सहमंत्री शिवांशु राना, बजरंग दल जिला संयोजक आकाश यादव, नगर सत्संग प्रमुख राजपाल चैहान , नगर समरसता प्रमुख हिमांशु गुप्ता के अलावा काफी संख्या में हिंदूवादी नेता मौजूद थे।

 (वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!