उत्तर प्रदेश आगरा शमसाबाद इंदिरापुरम क्षेत्र नगर निगम की घोर लापरवाही सामने आई एक साल से पूर्ण रुप से जनता को पानी न मिलने पर ग्रामीणों रोड जाम करने की चेतावनी। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( शमसाबाद इंदिरापुरम क्षेत्र नगर निगम की घोर लापरवाही सामने आई एक साल से पूर्ण रुप से जनता को पानी न मिलने पर ग्रामीणों रोड जाम करने की चेतावनी )
आगरा में शमशाबाद रोड स्थित इंदिरापुरम की जनता पानी के संकट से जूझ रही है करीब 700 परिवार पानी की एक-एक बूंद को तरस तरस रहे हैं जनता का आरोप है कई बार अधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन महज आश्वासन ही हाथ लगा है वहीं दूसरी तरफ नए नलकूप लगाने की तैयारी चल रही थी जिसका बोरवेल भी अधूरा पड़ा है जिसके चलते जनता का धैर्य भी जवाब दे गया है जनता का कहना है अधिकारियों के कानों पर जू तक नहीं रेंग रही लोग पानी का टैंकर मंगा कर प्यास तो बुझा लेते हैं बाकी कार्य ठप पड़े हुए
आखिर पानी का संकट जनता को और कब तक झेलना पड़ेगा !

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )
