उत्तर प्रदेश औरया फफूंद दशहरा मेला महोत्सव पर भगवान शंकर माता गौरी की निकाली भव्य शोभायात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( फफूंद दशहरा मेला महोत्सव पर भगवान शंकर माता गौरी की निकाली भव्य शोभायात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद नगर में स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में चल रहे 11 दिवसीय श्री रामलीला एवं दशहरा मेला महोत्सव में 153 वां गौरवशाली वर्ष का आगाज हो गया है।रविवार को बड़े गाजे बाजे के साथ आकर्षक झांकियो के साथ शिव बारात धूमधाम से सड़को पर निकली गई।शंकर बारात को हरी झंडी पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने दिखाकर रवाना किया। जिसमे भूत प्रेतों की भेष भूसा में शामिल कलाकार जीवंत झांकी का भी विशेष आकर्षण रहा।देवी देवताओं की टोली के साथ भगवान शंकर माँ गौरा से व्याह रचाने चले सुसज्जित रथ पर सवार आकर्षण वेश भूषा व सरपो की माला डाले देवों के देव महादेव की बरात नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करती हुई गुजरी। बारात में अदभुत सजी झांकियों के दर्शन व भगवान शंकर के पूजन अर्चना के लिए दर्शक श्रद्धालु भक्तजनों का सैलाव उम़ड़ा पड़ा और जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा पूप्ष वर्षा की गई।बारात में सम्मलित झांकी सबसे आगे श्री गणेश भगवान की झांकी,दुर्गा माता की झांकी,सरस्वती माता झांकी,लव कुश झांकी, भगवान शंकर झांकी, विश्वामित्र झांकी, राम दरबार झांकी,विष्णु की झांकी, राधा कृष्ण झांकी, काली माँ की झांकी, हनुमान झांकी, नारद मुनि झांकी, साईं झांकी, बाल्मीक झांकिया प्रमुख थी। तमाम युवको ने गले मे जीवित सर्प डालकर शुभ बारात का रोमांच बढ़ाया।बारात में शामिल कलाकरो ने शिव के गण भूत प्रेत तथा नीतियों की वेशभूषा में जीवंत प्रदशर्न करते हुए बारात की शोभा बढ़ाई। शिव बारात रामलीला मैदान से शुरू हुई जो टाकीज रोड़,मुहल्ला तिवारियान, कायस्थान, भराव, ऊँचा टीला, ताहरपुर, मोतीपुर, से फफूंद चौराहे पर पहुची समाज सेवियों ने बारात का स्वागत किया।बारात में सम्मलित युवाओं की टोली देवी देवताओ के जयकारे लगा रहे थे और बैण्ड बाजे की भक्ती घ्वनि पर थिरक रहे थे।फफूंद चौराहे से मुहल्ला मेवातियान, गोविन्द गंज,से ख्यालीदास तिराहा,पाता वाईपास होकर वापस तिराहा चमनगंज, मुख्य वाजार होमगज, होकर रामलीला मैदान पर आकर समाप्त हों गई।और रामलीला अध्यक्ष मानवेन्द्र पोरवाल ने आये हुए सभी भक्त जनों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रमोद तिवारी, सभासद प्रबल शर्मा ,रानू अग्निहोत्री, राजेश तिवारी सभासद, ओम बाबू तिवारी ,कृपा शंकर शुक्ला, विशाल त्रिपाठी, अनुराग तिवारी, सुधांशु शेखर अग्निहोत्री,प्रेम गुप्ता, उमेश अवस्थी, सुरेश अवस्थी, ओमकार शुक्ला,नितिन तिवारी,राजू पांडे , अवधेश दुवे, धीरज शर्मा,जिला पंचायत सदस्य बलवीर राजपूत,अन्ना तिवारी, बालकृष्ण मिश्रा, आकाश शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे। वही सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार कस्वा इंचार्ज देवीसहाय अपने हमराही फोर्स के साथ मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!