सहारनपुर थाना जानकीपुरम चौकी इंचार्ज ने चार्ज संभालते ही 24 घंटे के अंदर चेकिंग के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को गिरफतार किया सलाखों के पीछे। ( शहबाज ख़ान की खास रिपोर्ट)

( थाना जानकीपुरम चौकी इंचार्ज ने चार्ज संभालते ही 24 घंटे के अंदर चेकिंग के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को गिरफतार किया सलाखों के पीछे )
सहारनपुर एसएसपी डॉ विपिन ताडा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अनुपालन में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के कुशल मार्गदर्शन में थाना जनकपुरी प्रभारी सनुज यादव के नेतृत्व में राकेश कैमिकल चौकी इंचार्ज सोनू राणा, हेड कांस्टेबल महबूब, विशाल ने गौवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित आरोपी बाबर पुत्र रफीक कुरैशी निवासी ग्राम छजपुरा थाना जनकपुरी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त पर न्यायालय की ओर से वारंट निर्गत किया गया था। वारंट निर्गत होने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था। बता दें कि उपनिरीक्षक सोनू राणा ने कल ही राकेश कैमिकल चौकी का चार्ज संभाला। अपराध-अपराधी पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई थी। 24 घंटे के अंदर ही फरार चल रहे आरोपी को उपनिरीक्षक सोनू राणा ने आज धर-दबोचा।
