उत्तर प्रदेश औरया थाना बिधूना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 02 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना बिधूना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 02 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री अशोक कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी बिधूना श्री सत्यप्रकाश के नेतृत्व में थाना बिधूना पुलिस टीम ने गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1.जोलू यादव उर्फ अमर यादव पुत्र स्व0 कमलेश निवासी बमुराह थाना बिधूना जनपद औरैया हाल पता भगत सिंह चौराहा थाना बिधूना जनपद औरैया 2.शेरा यादव उर्फ अखिलेश यादव पुत्र बटेश्वर यादव निवासी बमुराह थाना बिधूना जनपद औरैया हाल पता भगत सिंह चौराहा थाना बिधूना जनपद औरैया को मय 02 अदद देसी तमंचा 315 बोर 02 अदद जिंदा कारतूस, 01अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 417/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम जोलू यादव उर्फ अमर यादव पुत्र स्व0 कमलेश व मु0अ0सं0 418/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्य़ायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभि0गण-
1.जोलू यादव उर्फ अमर यादव पुत्र स्व0 कमलेश निवासी बमुराह थाना बिधूना जनपद औरैया हाल पता भगत सिंह चौराहा थाना बिधूना जनपद औरैया
2.शेरा यादव उर्फ अखिलेश यादव पुत्र बटेश्वर यादव निवासी बमुराह थाना बिधूना जनपद औरैया हाल पता भगत सिंह चौराहा थाना बिधूना जनपद औरैया
गिरफ्तार करने वाली थाना बिधूना पुलिस टीम-
उ0नि0 अभय प्रताप मय टीम

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
