उत्तर प्रदेश औरया थाना अजीतमल क्षेत्र में विगत दिनों ट्रक के टायर चोरी व ट्रक चालक की हत्या प्रकरण में वांछित चल रहे 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार अन्य की तलाश मे जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना अजीतमल क्षेत्र में विगत दिनों ट्रक के टायर चोरी व ट्रक चालक की हत्या प्रकरण में वांछित चल रहे 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार अन्य की तलाश मे जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश औरया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विगत दिनांक 11.10.2023 की देर रात्रि थाना अजीतमल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 10.10.2023 को ट्रक चालक अरशद ट्रक चेसिस लेकर इलाहाबाद से अलवर जा रहा था एवं दिनांक 11.10.2023 की शाम की उसका चेसिंस अनन्तराम टोल को 03 बार क्रॉस किया एवं काफी समय बीत जाने के बाद ट्रक ड्राइवर के मालिक व उसके परिवारीजनों द्वारा उससे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है उक्त सूचना एवं वादी अजीत कुमार पुत्र नाथूराम नि0 ग्राम लालजी का पुरवा थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात की तहरीर के आधार पर थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 605/23 धारा 379 भादिव अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।
उक्त घटना की संवेदनशीलता पर नजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम द्वारा फॉरेंसिक, डॉग स्क्वॉड, सर्विलांस/एसओजी आदि के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया गया एवं घटना के त्वरित अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक औरया श्री दिगम्बर सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री भरत पासवान के नेतृत्व में थाना अजीतमल व एसओजी टीम औरया से कई टीमों का गठन कर घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गठित टीमों द्वारा घटना के अनावरण हेतु विभिन्न साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही थी इसी क्रम में इलेक्ट्रानिक्स एवं मैनुअल सर्विलांस, सीसीटीवी आदि के माध्यम से अभियुक्तों के आने जाने वाले रास्तों की मेपिंग करते हुए अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 11.10.2023 को चेसिस के चोरी हुए टायरों की चोरी करने वाले बदमाश कानपुर देहात से औरैया की जाने वाले हाईवे किनारे सर्विस रोड पर गांव भगौतीपुर रमेश ईट भट्टे के पास यूपी 77 एटी 2673 लोडर लिये खडे जिसमें चोरी किये गये टायर लदे हुए है। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मुखबिर द्वारा बताये गये रमेश ईट भट्टे के पास पहुंचकर घेराबन्दी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए मौके से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा लोडर की तलाशी लेने पर लोडर से दिनांक 11.10.2023 को थाना अजीतमल क्षेत्र से चोरी हुए चेसिस के 08 टायर बरामद हुए एवं बरामद हुए टायर व घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा उपरोक्त घटना कारित करना स्वीकारा। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से शेष चोरी के माल के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त चोरी के माल में शेष माल हमारा साथी सुखनन्दन राजपूत नि0 मेहमूदपुर थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात जिसकी सूर्या ढाबा के पास हाईवे पर पंचर/टायर की दुकान है, के पास रखे हुए। पुलिस टीम द्वारा शेष अग्रिम कार्यवाकी करते हुए घटना से सम्बन्धित शेष माल सुखनन्दन के पास से बरामद किया गया। एसओजी औरैया व थाना अजीतमल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 10.10.2023 को थाना अजीतमल क्षेत्र में मिले ट्रक एंव ट्रक ड्राइवर के गायब होने की घटना का अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को ट्रक चेसिस के 09 नये टायर व 05 रिम के साथ गिरफ्तार करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया।
पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्तों से की गयी पूछताछ में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त सादिक उर्फ सोहिल द्वारा बताया गया कि दिनांक 11.10.2023 को समय करीब दोपहर 02.00 बजे पूर्व नियोजित तरीके से सिकन्दरा के पास सूर्या ढाबा के पास सर्विस रोड से उक्त चेसिस ट्रक में सवारी बनकर बैठ गया। इसके बाद इटावा की जाते समय अनन्तराम टोल पार होने के बाद थोडा आगे चलकर ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी तथा लाश एवं असलाह को सर्विस रोड के किनारे स्थित झाडियों में फेंक दिया और चेसिस को अण्डर पास से घुमाकर कर टोल पार करके सिकन्दरा की ओर ले आया। इसके उपरान्त सिकन्दरा स्थित अपने परिचित/साथी सुखनन्दन की दुकान पर पहुंचकर चेसिस के सभी नये टायर व रिमों को बदलवाकर पुराने व खराब टायर चेसिस में लगवाकर उक्त चेसिस को अनन्तराम स्थित सुरेन्दा फ्लाईओवर के पास खडा करके वापस आ गया और नये टायरों में 10 टायर मैं अपने साथी शीबू खान पुत्र अफसार खान नि0 मोहल्ला ब्लॉक के पास थाना राजपुर कानपुर देहात, जो लोडर चलाता है, उपरोक्त के लोडर में लोड करके अपने साथ ले गया जिन्हे वह अन्य ट्रक मालिकों व चालकों को सस्ते रेट पर बेच देता हैं एवं शेष टायर उपरोक्त दुकानदार सुखनन्दन ने खरीद लिये जिन्हे वह भी सही दाम मिलने पर बेच देता।
अग्रिम कार्यवाही-
अभियुक्तों से पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में घटना का कारित करना स्वीकार एवं ड्राइवर की हत्या की बात बतायी गयी इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सादिक उर्फ सोहिल की निशानदेही पर उपरोक्त चेसिंस ड्राइवर के शव को महेवा प्लाईओवर के पास थाना क्षेत्र बकेवर जनपद इटावा से बरामद किया गया।
पुलिस टीम द्वारा शव बरामद होने के उपरान्त मय अभियुक्त सादिक उर्फ सोहिल थाना अजीतमल वापस लौटते समय ग्राम रसूलपुर के पास थाना क्षेत्र अजीतमल के पास पुलिस अभिरक्षा में उ0नि0 संतोष कुमार को धक्का देकर उनकी सरकारी रिवाल्वर को खीचकर पुलिस टीम पर फायर किया गया जिसमें अभियुक्त द्वारा किये गये फायर में से एक गोली पुलिस टीम की गाडी यूपी 79 जी 0226 पर लगी जिसमें पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं आत्मसुरक्षार्थ चेतावनी देते हुए फायर किया गया जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। जिसे आवश्यक उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त विवरण-
1.सादिक उर्फ सोहित शेख पुत्र मुहिम नि0 कस्बा व थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात।
2.शीबू खान पुत्र अफसार खान नि0 मोहल्ला ब्लॉक के पास कस्बा व थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात।
3.सुखनन्दन राजपूत पुत्र स्व0 रामपाल नि0 महमूदपुर सिकन्दरा कानपुर देहात।
बरामदगी-
1.09 टायर एमआरएफ (चोरी किये हुए)
2.05 रिम (चोरी किये हुए)
3.01 लोडर पिकअप यूपी 77 एटी 2673
गिरफ्तार करने वाली टीम-
प्रथम टीम-
उ0नि0 प्रवीण कुमार प्रभारी एसओजी, हे0का0 दीपक कुमार, सर्विलांस सेल, का0 धर्मेन्द्र कुमार, सर्विलांस सेल, का0 सुबोध यादव, सर्विलांस सेल, का0 ओमजी सर्विलांस सेल, का0 गोविन्द कुमार, हे0का0 अंकित कुमार का0 नवीन कुमार, एसओजी, का0 सुभाष कुमार, एसओजी, का0 ललित कुमार, एसओजी, का0 विजयकान्त, एसओजी, का0 दुष्यन्त कुमार, हे0का0 विजय कुमार, हे0का0 अनुराग मिश्रा।
द्वितीय टीम-
निरीक्षक ललित कुमार प्रभारी निरीक्षक, व0उ0नि0 सुरेश चन्द्र, उ0नि0 संतोष कुमार, हे0का0 सर्वेश कुमार, हे0का अजय नायक, का0 मनीष कुमार, का0 लालू, का0 रमाकान्त का0 रामभरत, म0का0 मधुदेवी मय थाना अजीतमल टीम।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
