लखीमपुर खीरी पुलिस लाईन में तैनात सिपाही ने फिलिस्तीन के लिए मांग रहे चंदे पर किया गया निलम्बित फेसबुक पर समर्थन में लगाया था स्टेट्स। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( पुलिस लाईन में तैनात सिपाही ने फिलिस्तीन के लिए मांग रहे चंदे पर किया गया निलम्बित फेसबुक पर समर्थन में लगाया था स्टेट्स )
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में फिलिस्तीन के लिए चंदा मांगने वाले पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुहेल अंसारी को निलंबित कर दिया गया है।सिपाही सुहेल ने फिलिस्तीन के समर्थन में फेसबुक पर स्टेट्स लगाया था। सोशल मीडिया पर एक्स पर डीजीपी से शिकायत के बाद एसपी ने मामले की जांच एएसपी को सौंपी थी। कुछ दिन पहले अनुपम तिवारी ने बरेली के रहने वाले लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी सुहेल अंसारी की शिकायत डीजीपी से एक्स पर की थी। शिकायत में सिपाही सुहेल अंसारी की फेसबुक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट तो दूसरा फेसबुक की स्टोरी पर लगाया गया स्क्रीनशॉट टैग किया था। पोस्ट में फिलिस्तीन के समर्थन में बातें लिखकर चंदा मांगा गया था। शिकायत करने वाले ने लिखा कि आतंकी हमले के बाद भारत इजरायल के साथ खड़ा है। वहीं बरेली जिले का एक कांस्टेबल फिलिस्तीन के लिए चंदा मांग रहा है। भरोसा है कि उत्तर प्रदेश का पुलिस-प्रशासन उचित कार्रवाई करेगा। मामले की जानकारी होने पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने एएसपी नैपाल सिंह को जांच सौंपी थी। एएसपी की जांच के बाद सिपाही सुहेल अंसारी को निलंबित कर दिया गया है। एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि आरक्षी को निलंबित किया गया। विभागीय जांच कराई जा रही है।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )
