उत्तर प्रदेश औरया थाना अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गाड़ी में पत्नी को बंधक बनाकर ले जा रहे पति को पुलिस ने किया गिरफतार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गाड़ी में पत्नी को बंधक बनाकर ले जा रहे पति को पुलिस ने किया गिरफतार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा घटनाओं पर अकुंश लगाने व संलिप्त अपराधियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी व घटना कारित करने तथा आपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री भरत पासवान के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अजीतमल श्री ललित कुमार के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पुलिस टीम द्वारा भ्रमण के दौरान आज दिनांक 16.10.2023 को वादिनी बबली यादव पत्नी रवी यादव पुत्री मानसिंह निवासी अमौआहार थाना दिबियापुर जनपद औरैया को उसके पति रवि यादव पुत्र शिवराज यादव निवासी ग्राम बुद्धू का नगला थाना बैधपुरा जनपद इटावा द्वारा अपनी पत्नी को घरेलू विवाद लेकर मायके छोड़ने के बहाने से गाड़ी में बन्धक बनाकर ले जा रहा था जिसे थाना अजीतमल क्षेत्र के अन्तर्गत टोल प्लाजा कस्बा अनन्तराम के पास कार नं0 UP79T7289 से जा रहे व अपनी पत्नी को जान से मारने की नियत से बेरहमी से डण्डे से मारपीट करने की सूचना पर थाना अजीतमल पुलिस मौके पर पहुंच तक तत्काल पहुंच कर अभियुक्त रवि यादव पुत्र शिवराज यादव निवासी ग्राम बुद्धू का नगला थाना बैधपुरा जनपद इटावा पुलिस हिरासत में लिया तथा अभियुक्त के कब्जे सें स्विप्ट डिजाइर कार नं0 UP79T7289 बरामद की गयी है जिसके संबन्ध में थाना अजीतमल में मु0अ0सं0 616/23 धारा 307/342 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. रवि यादव पुत्र शिवराज यादव निवासी ग्राम बुद्धू का नगला थाना बैधपुरा जनपद इटावा
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 616/23 धारा 307/342 भादवि थाना अजीतमल जनपद औरैया
बरामदगीः- 1. स्विप्ट डिजाइर कार नं0 UP79T7289
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
थाना प्रभारी अजीतमल श्री ललित कुमार, का0 निशान्त कुमार व का0 आलोक कुमार मय पुलिस टीम थाना अजीतमल

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
