उत्तर प्रदेश औरया कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेश औरया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री महेन्द्र प्रताप के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी कोतवाली औरैया श्री पंकज मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम ने गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त साहिबे आलम उर्फ बबलू पुत्र वकील अहमद निवासी सैनिक कॉलोनी थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया को मय 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 915/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्य़ायालय के समक्ष पेश किया गया।

अभियुक्त 1.साहिबे आलम उर्फ बबलू पुत्र वकील अहमद निवासी सैनिक कॉलोनी थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना फफूंद –
उ0नि0 हेमन्त चौधरी मय टीम


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!