उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 100 शैय्या अस्पताल में जंन्मी बच्चियों का बड़े धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

( जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 100 शैय्या अस्पताल में जंन्मी बच्चियों का बड़े धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव )

उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन कार्यक्रम के अंतर्गत चिचौली स्थित 100 शैय्या जिला चिकित्सालय में आयोजित कन्या जन्मोत्सव, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत उपहार वितरण समारोह में बालिकाओं को केक खिलाया तथा उपहार वितरण किया। इस दौरान महोदया द्वारा बेटियों के प्रति समाज को अपनी सोच बदलने की व जागरूकता लाने तथा उनकी शिक्षा पर जोर देने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुनील कुमार वर्मा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज अरविंद कुशवाहा, जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या शांति यादव सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्री, स्कूली छात्राएं व महिला डॉक्टर आदि उपस्थित रहीं।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!