उत्तर प्रदेश औरया पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसक्ति 4.0 समस्त विभाग में कार्यरत महिलाओं के स्वालंबन में निकाली गई 70 बाईसिकिल जागरुकता प्रभात रैली । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसक्ति 4.0 समस्त विभाग में कार्यरत महिलाओं के स्वालंबन में निकाली गई 70 बाईसिकिल जागरुकता प्रभात रैली )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप आज दिनांक 16.10.2023 को पुलिस जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं किया जायेगा जागरुक । शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु आज दिनांक 16.10.2023 को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन मिशन शक्ति 4.0 (शक्ति दीदी अभियान) के तहत जनपद औरैया में पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व मुख्य विकास अधिकारी औरैया द्वारा महिला समूह के सदस्यों,बैंकिग सखी व कॉलेज की छात्राओं के साथ तिलक स्टेडियम से एल0जी0 गार्डन तक साइकिल रैली के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली गयी। जिसके माध्यम से जनपद की महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति 4.0 के संबंध में जागरुक किया गया। मिशन शक्ति 4.0 के विशेष अभियान (शक्ति दीदी) के तहत जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों व समस्त थानों पर गठित एन्टीरोमियो टीमों द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैंड/बाजार/गांव/कस्बा/स्कूल/कालेज/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए शक्ति दीदी के रुप में महिलाओं/बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सशक्त बनाने का प्रयास किया जायेगा। शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जायेगा। महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाने का प्रयत्न किया जायेगा।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
