उत्तर प्रदेश औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिरों में चलाया गया सफाई अभियान। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिरों में चलाया गया सफाई अभियान )
उत्तर प्रदेश औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की जूनियर शाखा अनमोल द्वारा शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक शहर के प्रमुख देवी मंदिरों पर सफाई अभियान चलाए जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रातः 5 बजे से नरायनपुर स्थित काली माता मंदिर पर सफाई अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत शाखा के सदस्यों ने मंदिर परिसर में सफाई यंत्रों के सहयोग से साफ-सफाई व धुलाई की, प्रातः काल भक्ति भावना से माता के पूजन दर्शन हेतु पधारे श्रद्धालुओं को मंदिर में साफ सफाई व स्वच्छ वातावरण से अंतर्मन में प्रसन्नता हुई, शाखा के अध्यक्ष अजय पोरवाल ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत जनहित में सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिससे मंदिर में आने वाली माताओं, बहनों व श्रद्धालुओं को देवी माता की पूजा अर्चना में सहूलियत मिल सकेगी, नवरात्रों तक देवी मंदिरों में विशेष सफाई अभियान जारी रहेगा। सफाई अभियान में प्रमुख रूप से रजत पुरवार, भाजपा नेता दीपक सोनी, कोषाध्यक्ष यश गुप्ता, ईशू पोरवाल, रजत विश्नोई, हार्दिक, अभिनव पोरवाल, पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र सोनी, अर्पित गुप्ता, शिक्षक शिवम गुप्ता आदि सेवादार मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
