उत्तर प्रदेश औरया थाना फफूंद विद्युत विभाग की दबंग आई सामने नवरात्रि के पावन पर गांव की बिजली काट कर किया अंधेरा ग्रामीणों में दिखा भारी आक्रोश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना फफूंद विद्युत विभाग की दबंग आई सामने नवरात्रि के पावन पर गांव की बिजली काट कर किया अंधेरा ग्रामीणों में दिखा भारी आक्रोश )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में बकाया विद्युत बिल जमा नही होने से विद्युत विभाग ने गांव की बिजली काट दी जिससे गांव में अंधेरा छाया हुआ है और लोग पानी के लिए परेशान हैं ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ब्लाक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत देवरपुर के तीन हजार की आबादी वाला गांव लड़ैयापुर को देवरपुर सब स्टेशन से बिजली दी जाती है रविवार को बिना किसी सूचना के गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से बिजली काट दी गई चौबीस घंटे तक आपूर्ति बंद रहने पर जब ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर पता किया तो बताया गया की बिल बकाया जमा होने पर ही बिजली जोड़ी जायेगी गांव निवासी विजय कुमार, निर्देश कुमार, धीरेंद्र कुमार, विजय सिंह, अनुज कुमार, बलराम सिंह ने बताया की विद्युत विभाग के लाइन मैन अचानक गांव आए और ट्रांसफार्मर से लाइन काटकर चले गए लाइन मैन से बात की जिस पर बताया की उच्च अधिकारियों के आदेश पर बिजली काटी गई है अभी बिजली नही जुड़ेगी।बताया की गांव में अंधेरा छाया है नवरात्रि पर्व चल रहा है गांव महिलाएं व्रत रख रही हैं घरों में अंधेरा है पूजा पाठ में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं लोग पानी के लिए भी परेशान हैं जिससे लोगों में आक्रोश है बताया की इससे पहले भी विभाग गांव की बिजली काट चुका है जो कई दिनों बाद जोड़ी गई थी। इस संबंध में देवरपुर विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता दीपक राम ने बताया की गांव के उपभोक्ताओं पर विद्युत बिल का काफी बकाया है तमाम बार कहने के बाद भी बिल जमा नही किए जा रहे हैं इसलिए बिजली बंद की गई है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!