उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस लाइन औरैया में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन जागरुकता कैम्प कार्यक्रम का जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 अशोक कुमार राय व अन्य विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया गया आयोजन। ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )


उत्तर प्रदेश औरैया राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम जनपद औरैया- आज दिनांक 04.04.2021 को पुलिस लाइन औरैया में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन जागरुकता कैम्प कार्यक्रम का आयोजन जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 अशोक कुमार राय व अन्य विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया गया। जिसमें चिकित्सको द्वारा टी.बी. रोग से बचाव व क्षय रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई व संदिग्ध लोगों को जांच कराने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक औरैया श्री विजय कुमार पाण्डेय सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )
