उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जसराना राष्ट्रीय इंटर कालेज में मिशन शक्ति 4.0 के नारी सुरक्षा के प्रति छात्र/ छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत किया गया जागरूक। ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( जसराना राष्ट्रीय इंटर कालेज में मिशन शक्ति 4.0 के नारी सुरक्षा के प्रति छात्र/ छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत किया गया जागरूक )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु आज दिनांक 16.10.2023 को “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन” के तहत थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों, समस्त थानों पर गठित महिला सुऱक्षा विशेष दल द्वारा ग्राम / मौहल्लों में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैंड/बाजार/गांव/कस्बा/स्कूल/कालेज/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए शक्ति दीदी के रुप में महिलाओं/बालिकाओं से जुड़ कर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है । शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, साइबर सम्बन्धी एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है । साथ ही महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाने का प्रयत्न किया जा रहा है । महिला उ0नि0 / महिला आरक्षियों द्वारा छात्राओं / बच्चियों / महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की जा रही है एवं समस्त थानों पर गठित एन्टी रोमियो टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग कर शोहदों एवं बेवजह घूम रहे लोगों को चिह्नित कर सख्त चेतावनी दी जा रही है साथ ही सादा वस्त्रों में पुलिसबल की तैनाती की गयी है जिससे असमाजिक तत्वों पर निगरानी कर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जा सके ।

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
