गाजियाबाद थाना मोदीनगर व स्वाट टीम द्वारा चेकिंग के बाइक सवार चैन स्नैचरों से हुई मुठभेड़ में एक अभियुक्त हुआ घायल दूसरा मौका पाकर हुआ फरार। ( संदीप गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( थाना मोदीनगर व स्वाट टीम द्वारा चेकिंग के बाइक सवार चैन स्नैचरों से हुई मुठभेड़ में एक अभियुक्त हुआ घायल दूसरा मौका पाकर हुआ फरार )

कमिश्नरेट गाजियाबाद स्वाट टीम ग्रामीण एवं थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा आज शाम को हुई पुलिस मुठभेड़ से भागे हुए दूसरे अपराधी की तलाशी अभियान के दौरान 01 बिना नम्बर की पल्सर बाइक सवार वांछित चैन स्नैचर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ है जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र तथा लूटी हुई चेैन/नगद रुपए तथा लूट में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद हुई है दिनांक 11/10/2023 हरमुख पुरी एवं दिनांक 14/10/2023 को मोदीपॉन चौकी क्षेत्र से महिलाओं से चेन लूटी गई थी जिस संबंध में आज दिनांक 19/10/2023 को स्वाट टीम ग्रामीण एवं थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा रोरी रोड मोदीनगर रोड के पास 01 बिना नंबर की काली पल्सर पर सवार अपराधी तथा थाना मोदीनगर पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान 01 शातिर चैन स्नैचर गैंगस्टर अपराधी 1- रवि वर्मा पुत्र संतराम निवासी पुठठा सुन्दरा थाना टीपी नगर मेरठ पैर मे गोली लगने से घायल हुआ है गिरफ्तार अभियुक्त रवि वर्मा पर लूट/डकैती/शस्त्र अधिनियम /चोरी/ गैंगस्टर आदि के करीब 01 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं तथा मुठभेड़ में घायल अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पूछताछ का विवरण
मुठभेड़ में घायल अभियुक्त रवि ने बताया की मैंने अपनी पल्सर से आज पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल साथी अनुज के साथ मिलकर मोदीनगर गाजियाबाद से करीब आधा दर्जन चैन अलग-अलग स्थान से रोड पर आने जाने वाली महिलाओं से छीनी थी तथा इसके अलावा अन्य कई लूट, स्नैचिंग की घटनाओं को विभिन्न जनपदों में अंजाम दिया है तथा मैं आज पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान अपनी पल्सर बाइक से भाग गया था तथा पुलिस चेकिंग की वजह से रास्ते में जंगल में छिप कर बैठ गया था तथा अब मैं अंधेरा का फायदा उठाते हुऐ रोरी रोड से होता हुआ मेरठ की तरफ जा रहा था तभी रास्ते में पुलिस से मेरी मुठभेड़ हो गई जिससे मेरे पैर में गोली लगने से मैं घायल हो गया।
और लूटी हुई चैन को मैं मेरठ के दीपक गुप्ता नामक सुनार को बेचता था जिसकी दुकान लक्ष्य ज्वेलर्स के नाम से रिठानी मेरठ में है।
बरामदगी का विवरण
1- लूटी हुई चैन
2-लूट के नगद रुपये
3-01 तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस
4- काली पल्सर घटनाओं में प्रयुक्त

अभियुक्त का नाम पता
1-रवि वर्मा पुत्र संतराम निवासी पुठठा सुंदरम थाना टीपी नगर मेरठ
गिरफ्तार करने वाली टीम
1-स्वाट टीम ग्रामीण
2- थाना मोदीनगर पुलिस टीम

( संदीप गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!