सीतापुर समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा गठबंधन सीट को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जताई नाराजगी पता होता तो कभी गठबंधन न करते। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा गठबंधन सीट को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जताई नाराजगी पता होता तो कभी गठबंधन न करते )

सीतापुर पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से बेहद नाराज हैं। गुरूवार को सीतापुर पहुंचे अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अपने चिरकुट नेताओं से सपा के लिए बयानबाजी न करवाएं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस को धोखेबाज बताते हुए कहा कि अगर उन्हें पता होता तो इंडिया गठबंधन विधानसभा स्तर पर नहीं है तो कांग्रेस से बात ही नहीं करते। शाहजहांपुर जाते समय सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव के आवास पर अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर वे (कांग्रेस) कहते हैं कि विधानसभा स्तर पर गठबंधन नहीं है तो हम स्वीकार करते हैं। शायद हमें ही कन्फ्यूजन रहा होगा।

मध्य प्रदेश में सपा की कोई हैसियत नहीं है, यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के इस बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी हैसियत क्या है। इंडिया गठबंधन के बारे में वे कितना जानते हैं, कितनी बैठकों में थे। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं से अपील हैं कि छोटे नेताओं से इस तरह की बयानबाजी न कराएं। इंडिया गठबंधन की मीटिंग में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने रात-रात भर वार्ता की।

अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में कहां, किस सीट पर सपा जीती, कहां नंबर दो पर रही यह आंकड़ा लेकर भरोसा दिया कि 6 सीटों पर विचार करेंगे। फिर सपा को एक भी सीट नहीं दी।इसलिए हमने वहां अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन पर कहा कि अगर यह सिर्फ लोकसभा के लिए है तो इस पर विचार किया जाएगा। कांग्रेस जैसा व्यवहार सपा के साथ करेगी, वैसा ही उनके साथ किया जाएगा।देवरिया में पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज पर अखिलेश यादव ने कहा हमें दुख है कि भाजपा सभी को पीट रही है। पत्रकार अगर सही लिखते हैं तो जांच हो जाएगी।इस मौके पर विधायक अनिल वर्मा, एमएलसी जासमीर अंसारी, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता आदि मौजूद थे।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान मुस्लिम हैं।इसलिए उनके साथ अन्याय हो रहा है।सारी चीजों पर गौर करने से यही लगता है। अखिलेश ने कहा कि सवाल यह है कि आजम खान के साथ साजिश कौन कर रहा है।भाजपा या उसके समर्थक। आजम से मिलने के सवाल पर कहा कि यह फैसला उन पर छोड़ दें। आजम उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पारिवारिक सदस्य हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सीतापुर में सांड़ बहुत दिखते हैं। हाईवे के डिवाइडर पर जगह-जगह सांड़ बैठे नजर आते हैं। भाजपा वाले क्या कर रहे हैं। धान खरीद केन्द्र पर क्या किसी किसान की उपज खरीदी जा रही है। यह भी बड़ा सवाल है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता ने बैठक बुलाई थी,जिसमें हमने उन्हें समाजवादी पार्टी की पूरी रिपोर्ट दिखाई। रात एक बजे तक समाजवादी पार्टी के नेताओं को उन्होंने जगाया और आश्वासन दिया कि हम छह सीटों पर विचार करेंगे, लेकिन जब सीटें घोषित की गईं तो समाजवादी पार्टी शून्य रही। अगर मुझे पहले पता होता कि विधानसभा स्तर पर इंडिया का कोई गठबंधन नहीं है। तो हम उसमें कभी मिलने नहीं जाते। समाजवादी पार्टी के साथ जैसा व्यवहार होगा वैसा व्यवहार उनको (कांग्रेस) देखने को मिलेगा।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!