सहारनपुर थाना देवबंद पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

 

( थाना देवबंद पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

सहारनपुर अपनी तेज तर्रार कार्रवाई से बड़े से बड़े अपराधियों में खलबली मचाने वाले थाना देवबंद प्रभारी सुबे सिंह ने आज एक बार फिर अपनी पुलिस टीम के सहयोग से एक ऐसे बदमाश की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया,जिसने अभी हाल ही में रेलवे रोड स्थित काका डेरी के स्वामी को जान से मार डालने की धमकी देते हुए मोटी रंगदारी मांगी थी,जिसे काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया।आपको बता दें,कि थाना देवबंद प्रभारी सुबे सिंह को आज सूचना मिली,कि रेलवे रोड पर स्थित काका डेरी के मालिक से रंगदारी मांगने वाला लबकरी रोड स्थित रेलवे के निर्माणधीन पुल के पास खड़ा है,तथा बाहर भागने की फिराक में है,सुबे सिंह ने आंव देखा ना तांव एक टीम तैयार करते हुए पहुंच गये,निर्माणधीन रेलवे ब्रिज के पास जैसे ही पुलिस टीम इस बदमाश के पास पहुंची,तो यह बदमाश भाग खड़ा हुआ,पुलिस टीम ने भी निडरता का परिचय देते हुए इस बदमाश को घेरकर पकड़ लिया।पकड़े गये बदमाश दीपक पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव नगवा थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफतार करने में पुलिस टीम को अच्छी खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।इस बदमाश को गिरफतार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर सुबे सिंह के अलावा उपनिरीक्षक विपिन त्यागी,हेड कांस्टेबल विनोद कुमार,ज्ञानेंद्र सिंह,कांस्टेबल तरूण भी रहे शामिल।

 ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!