उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 02 अवैध असलहा,कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।  ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 02 अवैध असलहा,कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के पर्यवेक्षण में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. सुमित कुमार 2. प्रंशात कुमार उर्फ प्रांशू को बालाजी मन्दिर को जाने वाली सडक पर होटल AAA की दीवाल के पीछे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के कब्जे 02 अदद तमंचा 315 बोर व 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद मोटरसाईकिल चोरी की व एक अदद फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की गयी । इस घटना के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 857/23 धारा 3/25ए एक्ट व 420/411/414 भादवि थाना शिकोहाबाद पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार किए हुए अभियुक्त का नाम इस प्रकार से है
1. सुमित कुमार उर्फ भोलू पुत्र स्व0 राजाराम निवासी नगला कन्धौली थाना रिजौर जनपद एटा उम्र करीब 20 वर्ष ।
2. प्रंशात कुमार उर्फ प्रांशू उर्फ छोटू पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम आँगई थाना बल्देव जनपद मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष ।
अभियुक्त से बरामद
1. 02 अदद अदद तमंचा 315 बोर व 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
2. एक अदद मोटरसाईकिल चोरी की ।
3. एक अदद फर्जी नम्बर प्लेट ।
1. मु0अ0सं0 857/23 धारा 3/25ए एक्ट व 420/411/414 भादवि थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद ।

 ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!