उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना नगला खंगर क्षेत्र से विगत दिनों गुम हुए 16 वर्षीय बालक को पुलिस टीम द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द परिजनों के खिल उठे चेहरे पुलिस की भूरि भूरि प्रसंशा। ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( थाना नगला खंगर क्षेत्र से विगत दिनों गुम हुए 16 वर्षीय बालक को पुलिस टीम द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द परिजनों के खिल उठे चेहरे पुलिस की भूरि भूरि प्रसंशा )
जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत दिनांक 19.10.2023 को चन्द्रकान्त उर्फ लालू पुत्र सौराम सिहं निवासी ग्राम धौनई थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 16 वर्ष घर से बिना बताये माँ के डांटने फटकारने के बाद चला गया था , इस सम्बन्ध मे गुमशुदा के पिता की तहरीर के आधार पर अ0सं0 262/23 धारा 363 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक विनय कुमार के सुपुर्द की गयी , आज दिनांक 20.10.2023 को थाना नगला खंगर पुलिस द्वारा गुमशुदा चन्द्रकान्त उर्फ लालू पुत्र सौराम सिहं निवासी ग्राम धौनई थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 16 वर्ष को शहकुशल बराममद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है । गुम हुए बच्चे चन्द्रकान्त उर्फ लालू को सकुशल पाकर परिजनों ने थाना नगला खंगर पुलिस की भूरी भूरि प्रशंसा की है ।

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
