राजस्थान अलवर जिले राजगढ क्षेत्र में मां नवरात्रि के पावन पर्व विधि विधान पूर्वक हुआ सम्पन्न। ( अनिल कुमार की खास रिपोर्ट )

( अलवर जिले राजगढ क्षेत्र में मां नवरात्रि के पावन पर्व विधि विधान पूर्वक हुआ सम्पन्न )
राजस्थान अलवर जिले में राजगढ़ कस्बे सहित आसपास के इलाकों में श्रृद्धालुओं द्वारा नवम सिद्धिदात्री माता की पूजा अर्चना कर नवरात्रों का विधि विधान से समापन कर दिया।और माता सिद्धिदात्री को सफ़ेद तिल और संतरे का प्रसाद चढ़ाया गया। वहीं दूसरी ओर श्रृद्धालुओं द्वारा को माता का पूजन कर नवरात्र समापन कर कन्याओं एवं लांगडाओं को भोजन करा उपहार प्रदान कर नवरात्रे संपन्न कर आशीर्वाद लिया।फतेहबुर्ज पहाड़ी वैष्णोदेवी मंदिर के श्रृद्धालु मुकेश दीवान एवं माचाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित जय माता दी विकास समिति केअध्यक्षओमप्रकाश लोहिया ने बताया कि नवरात्र समापन के अवसर पर प्रातः से ही मन्दिरों में श्रृद्धालुओं की लंबी कतारें दर्शनों के लिए उमड़ती रही और जय माता के जयकारे गूंजते रहे। उन्होंने बताया कि सोमवार को दो दिवसीय मेला भी देर सांय संपन्न हो गया। मेले में श्रृद्धालुओं को चाट, पकौड़े, आईसक्रीम का आंनद लेने के अलावा विभिन्न वस्तुओं की खरीददारी की। गायत्री शक्तिपीठ की मुख्य ट्रस्टी मीना खंडेलवाल एवं प्रीति विजय ने बताया कि इस अवसर पर विशेषतः कस्बे की फतेहबुर्ज पहाड़ी, फिरोजपुर स्थित मनसा माता मंदिर,माचाड़ी सड़क पर गायत्री शक्तिपीठ,दुर्गा माता,मनसा देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों को विधुत बिरंगी विधुत रोशनी एवं सुगंधित फूलों से सजाने के साथ पुष्प एवं इत्र वर्षा करते हुए श्रृद्धालुओं का स्वागत किया गया। वही आठवें दिन नवरात्रे पर नवरात्रा करने वाले महिला-पुरुषों ने घर-घर एवं मंदिरों में माता की पूजा-अर्चना कर कुछ श्रृद्धालुओं ने कन्याओं एवं बच्चों को भोजन करा सभी के कुशल मंगल रहने की कामना करते हुए आर्शीवाद लिया। इधर कस्बे के माचाडी सडक मार्ग दुर्गा मंदिर, गायत्री मंदिर, फतेहबुर्ज पर स्थित वैष्णव देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर देर रात्रि तक भजन संध्या,सत्संग के कार्यक्रम अनवरत चलते रहे जिससे मंदिरों में देर रात तक श्रृद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

( अनिल कुमार की खास रिपोर्ट )
