उत्तर प्रदेश औरया थाना अजीतमल क्षेत्र में डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन से महिला की हुई मौत पर डॉक्टर को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना अजीतमल क्षेत्र में डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन से महिला की हुई मौत पर डॉक्टर को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया थाना अजीतमल पुलिस द्वारा वादी श्याम बाबू पुत्र अर्जुन सिंह वेरीकपरिया थाना अजीतमल जनपद औरैया द्वारा तहरीर दी गयी कि थाना अजीतमल क्षेत्र के अन्तर्गत शगुन मेडिकल स्टोर जानिस नगर अटसू के संचालक ओपेन्द्र सिंह उर्फ ओके चौधरी पुत्र रामबाबू निवासी आजादनगर थाना अजीतमल जनपद औरैया द्वारा गलत दवा का इंजेक्सन लगाने से मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 622/23 धारा 304 भादवि0 व 15(3) इण्डियन मेडिकल काउन्सिल एक्ट 1956 बनाम ओपेन्द्र सिंह उर्फ ओके चौधरी पुत्र रामबाबू पंजीकृत किया गया। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री भरत पासवान के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये- गठित टीम द्वारा आज दिनांक 22.10.2023 को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 उपरोक्त में वांछित अभिक्त ओपेन्द्र सिंह उर्फ ओके चौधरी पुत्र रामबाबू निवासी आजादनगर थाना अजीतमल जनपद औरैया को अटसू त्रिवेदी गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 
ओपेन्द्र सिंह उर्फ ओके चौधरी पुत्र रामबाबू निवासी आजादनगर थाना अजीतमल जनपद औरैया
गिरफ्तार करने वाली टीम थाना अजीतमल- 
उ0नि0 प्रशान्त कुमार मय टीम
( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )
Back to top button
error: Content is protected !!