गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में नवरात्र की नवमी तिथि पर कन्या पूजन में कन्याओं के पैर पखार कर लिया आशीर्वाद। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में नवरात्र की नवमी तिथि पर कन्या पूजन में कन्याओं के पैर पखार कर लिया आशीर्वाद )

गोरखपुर।गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया।सीएम ने मां भगवती के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री की आराधना के साथ नवमी पूजन शुरू किया।इस दौरान सीएम ने कन्याओं का पांव पखारकर उनका आशीर्वाद लिया।

सीएम योगी ने चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन कर नवरात्र आराधना पूरी की। मंत्रोच्चार के बीच एक घंटे चली पूजन प्रक्रिया में सीएम ने नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव के पांव पखारकर उन्हें अपने हाथ से भोजन कराया।कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर विदाई की।

सीएम योगी ने कहा कि शारदीय नवरात्र का पर्व नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है,नारी शक्ति का प्रतीक हैं। सनातन हिंदू धर्म में कुंवारी कन्याओं का पूजन और सत्कार आदि शक्ति मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन है।सीएम ने कहा कि यह पर्व आध्यात्मिक शक्ति के साथ-साथ सामाजिक एकता के माध्यम से राष्टीय एकता को मजबूत करने का अवसर है। नारियों का सम्मान सभी को करना चाहिए। यह श्रृष्टि का आधार है।

बता दें कि सीएम योगी कन्या पूजन से पहले ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे श्रीदुर्गा सप्तशती के पाठ और आरती के साथ मंदिर में देवी के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की आराधना भी की। सीएम ने नवरात्र की अष्टमी तिथि पर रविवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की भी पूजा-अर्चना की।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!