चंदौली विजयदशमी पर्व पर रावण दहन के दौरान रावण दहन से पहले पुतले के नीचे सांडों में हुई जंग लड़ते दिखाई दिए दो सांड। ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( विजयदशमी पर्व पर रावण दहन के दौरान रावण दहन से पहले पुतले के नीचे सांडों में हुई जंग लड़ते दिखाई दिए दो सांड )
चंदौली।विजयादशमी के मौके पर देशभर में रावण दहन का कार्यक्रम हुए,लेकिन उत्तर प्रदेश के चंदौली में रावण दहन के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि चर्चा पूरे यूपी में है।पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर किया है।वीडियो में अन्ना सांडों का एक झुंड रावण दहन से पहले पुतलों के नीचे जंग करते हुए दिखाई दे रहा है।सांडों की जंग देखकर मेला ग्राउंड में भगदड़ जैसी स्थिति हो गयी थी।वीडियो को लेकर अखिलेश यादव ने प्रशासन पर निशाना साधा है।
रावण दहन से पहले सांडों की जंग
चंदौली में रावण दहन के लिए बड़ा कार्यक्रम हो रहा था।मैदान में मेला लगा हुआ था।मेले में हजारों की संख्या में लोग थे। मैदान में रावण का बड़ा पुलता भी लगाया गया था।इससे पहले कि रावण दहन होता तभी अचानक पुतले के नीचे सांडों का एक झुंड आ गया।सांडों के साथ कुत्तों का भी झुंड था। सांडों ने रावण के पुतले के नीचे ऐसी जंग की मानो राम और रावण के युद्ध की जिम्मेदारी इनको ही मिली है।मैदान में सांडों की जंग देखते ही वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और भगदड़ जैसी स्थिति हो गयी।कई मिनटों तक पुलिस की पूरी टीम मिलकर भी सांडों को नहीं खदेड़ पायी।जंग कई मिनटों तक चली।उसके बाद जाकर पुलिसकर्मी इन सांडों को वहां से खदेड़ पाए।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने साधा निशाना
सांडों की जंग का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया। इसी वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए प्रशासन पर सवाल खड़े किए।अखिलेश ने एक्स पर लिखा कि प्रशासन का कार्य मेलों के लिए न केवल अनुमति देना बल्कि सुरक्षा व्यवस्था देखना भी होता है।यदि मेले में खुले घूमते हुए अन्ना पशु मेला प्रशासन और पुलिस को नहीं दिख रहे हैं तो उन असामाजिक तत्वों से जनता की सुरक्षा कैसे होगी जो दिखते भी नहीं हैं। जनता की हिफ़ाज़त करना सरकारों का सबसे संवेदनशील कर्तव्य होता है। बता दें कि इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में अन्ना पशुओं और सड़कों व बाजारों में घूम रहे सांडों को लेकर योगी सरकार पर हमला करते रहे हैं।

( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )
