उत्तर प्रदेश कौशाम्बी थाना सैनी क्षेत्र एसटीएफ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कंटेनर 168 पेटी अवैध शराब बरामद कर ड्राइवर को किया गिरफतार। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना सैनी क्षेत्र एसटीएफ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कंटेनर 168 पेटी अवैध शराब बरामद कर ड्राइवर को किया गिरफतार )

कौशाम्बी सैनी कोतवाली के डोरमा के पास एसटीएफ ने एक कन्टेनर एसटीएफ ने 168 पेटी अवैध शराब बरामद की कन्टेनर में अलग-अलग ब्रांड की शराब मिली पुलिस ने ड्राइवर को मौके से किया गिरफ्तार | हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब से लदा हुआ एक कंटेनर ट्रक को सैनी कोतवाली क्षेत्र में यूपी एसटीएफ और सैनी कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है।ट्रक में लाखो की शराब लदी हुई थी,पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा के पास सैनी कोतवाली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर कंटेनर को पकड़ लिया।पुलिस ने कंटेनर से लाखो रुपए की 168 पेटी हरियाणा की अवैध शराब बरामद की है।शराब तस्करों ने शराब को लकड़ी की पेटी में पैक किया हुआ था और लकड़ी की पेटी की आड़ में 5364 बोतल अवैध शराब को पकड़ा है अवैध शराब बरामद मामले की सूचना पर एसपी बृजेश श्रीवास्तव सैनी कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!